NEWS: श्री विश्वकर्मा समाज विकास समिति नीमच सिटी का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न,हुआ नई कार्यकारिणी का गठन, पढ़े खबर

जगदीश किंजा अध्यक्ष, शशिकांत दुबे कोषाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा सचिव

NEWS: श्री विश्वकर्मा समाज विकास समिति नीमच सिटी का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न,हुआ नई कार्यकारिणी का गठन, पढ़े खबर

नीमच। नीमच में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति, खेड़ी मोहल्ला नीमच सिटी द्वारा 4 मार्च को होली के पावन अवसर पर वार्षिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत समिति से जुड़े सभी समाजजनों की उपस्थिति में कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा वार्षिक आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत करने से हुई।

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

मिलन समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। समाज के पूर्व अध्यक्ष राजमल ज्योतिष्रा, शंभू प्रसाद शर्मा एवं किशन लाल द्वारा अध्यक्ष पद के लिए जगदीश किंजा (भवानी स्टील) का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।

इसके साथ ही—

शशिकांत दुबे को कोषाध्यक्ष,

प्रदीप शर्मा को सचिव,

भोपराज शर्मा को उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने गुलाल लगाकर एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष राजमल शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, नागेश जोगणिया, किशन लाल  शर्मा, राजेश शर्मा, कुशल जांगिड़, दिलीप शर्मा, अरविंद झाला, मुकेश शर्मा, शंभू प्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

18 मार्च को होगी महत्वपूर्ण बैठक

समिति की आगामी बैठक 18 मार्च को आयोजित की जाएगी, जिसमें अध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।