BIG NEWS: मंदसौर के बासखेड़ी में बंजारा समाज के दो पक्षों में खूनी विवाद,एक महिला घायल,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया शामगढ़ सब्जी मंडी के बाहर चक्काजाम,पढ़े खबर 

BIG NEWS: मंदसौर के बासखेड़ी में बंजारा समाज के दो पक्षों में खूनी विवाद,एक महिला घायल,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया शामगढ़ सब्जी मंडी के बाहर चक्काजाम,पढ़े खबर 

मंदसौर। मंदसौर जिले की शामगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम बासखेड़ी में बंजारा समाज के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। विवाद में एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बासखेड़ी गांव में आपसी कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट करने वाले पक्ष के लोग पहले ही थाने पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इस बात से पीड़ित महिला के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

*सब्जी मंडी के बाहर चक्काजाम*

घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शामगढ़ में सब्जी मंडी के बाहर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

*पुलिस के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम*

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से चर्चा की। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए तथा चक्काजाम समाप्त कर दिया गया।फिलहाल घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।