BREAKING NEWS: चपलाना में रफ्तार का भीषण टकराव! आदर्श विद्यालय के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर, पढ़े मनीष जोलानिया की खबर
मनासा। क्षेत्र के ग्राम चपलाना में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आदर्श विद्यालय के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कारूलाल (50) पिता रामचंद्र, निवासी भाटखेड़ी तथा शंकरलाल ओड (42) पिता नागचंद, निवासी बच्चाखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।