BREAKING NEWS: रामपुरा पुलिस की बड़ी और सख्त कार्रवाई,अवैध शराब के अड्डे पर दी दबिश, किया ग्राम आमलिया में 300 लीटर लहान नष्ट,कार्रवाई से मचा हड़कंप,पढ़े खबर
रामपुरा — जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन. एस. सिसौदिया एवं एसडीओपी मनासा श्रीमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपिन मसीह के नेतृत्व में 20 फरवरी को ग्राम आमलिया (थाना रामपुरा क्षेत्र) में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 300 लीटर लहान बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित थाना रामपुरा के पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।