BIG NEWS: मंदसौर में CBN का बड़ा प्रहार – एम.के. ट्रेवल्स की बस से 8 किलो एमडी ड्रग्स जब्त,मिले अंतरराज्यीय नेटवर्क के संकेत, मची तस्करों में खलबली,पढ़े खबर

BIG NEWS: मंदसौर में CBN का बड़ा प्रहार – एम.के. ट्रेवल्स की बस से 8 किलो एमडी ड्रग्स जब्त,मिले अंतरराज्यीय नेटवर्क के संकेत, मची तस्करों में खलबली,पढ़े खबर

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलोग्राम एमडी ड्रग्स की खेप जब्त की है। यह बरामदगी बीपीएल चौराहे पर एक यात्री बस की तलाशी के दौरान हुई।

खुफिया इनपुट पर की गई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, सीबीएन को पुख्ता सूचना मिली थी कि एम.के. ट्रेवल्स की बस का इस्तेमाल ड्रग्स कैरियर के रूप में किया जा रहा है। इसी आधार पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे टीम ने बस को रोककर गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में छिपाकर रखी गई 8 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

लंबे समय से थी एजेंसी की नजर
बताया जा रहा है कि एजेंसी को काफी समय से इस बस के जरिए तस्करी की सूचना मिल रही थी। सीबीएन इस नेटवर्क पर नजर रखे हुए थी और सही मौके का इंतजार कर रही थी। देर रात तक चली कार्रवाई में बस कर्मचारियों से पूछताछ की गई।

अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका
अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। जांच के बाद मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सक्रिय तस्करों के चेहरे बेनकाब होने की संभावना है।

फिलहाल, सीबीएन टीम हिरासत में लिए गए कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।