BIGNEWS: “नीमच जिले में भीषण सड़क हादसा”,मनासा के हाड़ी पिपलिया के पास आमने-सामने भिड़ीं 2 बाइक, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, पढ़े खबर
रिपोर्ट :- मनीष जोलानिया
नीमच। जिले के मनासा क्षेत्र अंतर्गत रामपुरा रोड स्थित ग्राम हाड़ी पिपलिया के समीप गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में प्रकाश (34) पिता मांगीलाल बंजारा, निवासी जोरावरपुरा और बबलू (34) पिता नंदलाल गंधर्व, निवासी हाड़ी पिपलिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।
