NEWS: “15 मार्च को नीमच में पत्रकारों का होली मिलन” जिला युवा प्रेस क्लब करेगा वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान, कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, पढ़े खबर

NEWS: “15 मार्च को नीमच में पत्रकारों का होली मिलन” जिला युवा प्रेस क्लब करेगा वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान, कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, पढ़े खबर

नीमच। होली पर्व के अवसर पर जिला युवा प्रेस क्लब नीमच द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 15 मार्च, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम शहर के गोमाबाई रोड स्थित रोटरी क्लब (कलेक्टर चौराहा के पास) में आयोजित होगा, जिसमें जिले के पत्रकारों के साथ जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में महिला एवं बाल विकास मंत्री व नीमच की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जावद विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे पत्रकार विचार-विमर्श सत्र से होगी, जिसमें पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे अतिथि स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को उनके लंबे समय से किए जा रहे पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

जिला युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश मालवीय ने बताया कि होली के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सौहार्द और पत्रकारिता के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था भी रहेगी।