NEWS: नीमच में मानव सेवा का अनोखा संकल्प, सत्यनारायण पराशर ने लिया देहदान का फैसला, लॉयंस क्लब की मुहिम को मिला नया आयाम, पढ़े खबर

NEWS: नीमच में मानव सेवा का अनोखा संकल्प, सत्यनारायण पराशर ने लिया देहदान का फैसला, लॉयंस क्लब की मुहिम को मिला नया आयाम, पढ़े खबर

नीमच। पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी संस्था लॉयंस क्लब नीमच एक बार फिर समाज में प्रेरणा का दीप जलाने में सफल रही है। नेत्रदान और देहदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से क्लब ने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है और लगातार सेवा के नए आयाम गढ़ रहा है।

इसी कड़ी में अब नीमच निवासी श्री सत्यनारायण जी पराशर ने एक सराहनीय और प्रेरणादायक निर्णय लेते हुए मरणोपरांत अपनी देह दान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह घोषणा लायन्स क्लब नीमच के माध्यम से करते हुए अपना संकल्प पत्र सौंपा।गौरतलब है कि क्लब के माध्यम से अब तक 55 देहदान एवं 2730 जोड़े नेत्रदान सम्पन्न हो चुके हैं, वहीं 50 से अधिक लोग देहदान के लिए अपने संकल्प पत्र दे चुके हैं। यह आंकड़े क्लब की समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और जनजागरूकता का प्रमाण हैं।

श्री पराशर ने अपनी देह श्री वीरेंद्रकुमार सखलेचा मेडिकल कॉलेज, कनावटी-नीमच को दान करने की घोषणा की है, जिससे मेडिकल छात्रों को शोध एवं अध्ययन में सहायता मिल सकेगी। यह निर्णय न केवल समाज के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।

इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें क्लब सचिव लायन गुरमुखसिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष लायन महेंद्र त्रिवेदी, नेत्रदान-देहदान संयोजक लायन रिखब गोपावत, लायन अमरजीत सिंह वधवा, पूर्व संभागीय अध्यक्ष एमजेएफ लायन योगेश पंत, सकल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा, सचिव गुरमुखसिंह छाबड़ा, संयोजक रिखब गोपावत एवं आभार समिति संयोजक बाबूलाल गौड़ ने श्री पराशर के इस निर्णय की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।