BREAKING NEWS: रेत के नीचे छिपाकर पंजाब भेजी जा रही थी करोड़ों की खेप! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर CBN का बड़ा एक्शन, 302 किलो डोडाचूरा बरामद, भारत बेंज ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: रेत के नीचे छिपाकर पंजाब भेजी जा रही थी करोड़ों की खेप! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर CBN का बड़ा एक्शन, 302 किलो डोडाचूरा बरामद, भारत बेंज ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े खबर

गरोठ/नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 302.030 किलोग्राम डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ पाउडर) जब्त किया है। इस दौरान भारत बेंज ट्रक को भी कब्जे में लिया गया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

सीबीएन मध्यप्रदेश को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर का एक भारत बेंज ट्रक मल्हारगढ़ क्षेत्र से भारी मात्रा में डोडाचूरा लेकर पंजाब की ओर रवाना हुआ है। सूचना मिलते ही सीबीएन नीमच और जावरा के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई और संदिग्ध मार्ग पर निगरानी शुरू की गई।

जांच के दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गरोठ के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में ऊपर रेत भरी हुई थी, लेकिन जब अधिकारियों ने गहराई से जांच की तो रेत के नीचे 10 प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखा गया 302.030 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

सीबीएन ने बरामद मादक पदार्थ और ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रक में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कहा है कि "नशा मुक्त भारत" अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।