BREAKING NEWS: उदयपुर रेफर हुई गर्भवती, रास्ते में उठा प्रसव पीड़ा का असहनीय दर्द... हाईवे किनारे 108 एंबुलेंस बनी ऑपरेशन थिएटर, ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से गूंजी नवजात की किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, पढ़े खबर

नीमच। इंसानियत और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने एक गर्भवती महिला की रास्ते में ही सुरक्षित डिलीवरी कराकर मां और नवजात की जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार पिपलिया मंडी निवासी हंसा नायक (34 वर्ष), पति पप्पूलाल नायक को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल नीमच में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उदयपुर रेफर कर दिया।

उदयपुर ले जाते समय डोरिया चौराहा के पास अचानक प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए 108 एंबुलेंस के पायलट अशोक कुमार और ईएमटी विजय शाक्य ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रोका और सूझबूझ व तत्परता के साथ एंबुलेंस में ही सफलतापूर्वक प्रसव कराया।

कुछ ही देर में नवजात की किलकारी गूंज उठी। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इसके बाद दोनों को आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए वापस जिला अस्पताल नीमच में भर्ती कराया गया।

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की इस त्वरित कार्रवाई और सेवा भावना की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।