BIG NEWS :भारत विकास परिषद नीमच का दायित्व ग्रहण आज, नई टीम लेगी शपथ,गुप्ता अध्यक्ष, गोयल सचिव और दरक कोषाध्यक्ष के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी, गणमान्य अतिथियों की रहेगी मौजूदगी,पढ़े ये खबर

भारत विकास परिषद नीमच का दायित्व ग्रहण आज, नई टीम लेगी शपथ,गुप्ता अध्यक्ष, गोयल सचिव और दरक कोषाध्यक्ष के रूप में संभालेंगे

BIG NEWS :भारत विकास परिषद नीमच का दायित्व ग्रहण आज, नई टीम लेगी शपथ,गुप्ता अध्यक्ष, गोयल सचिव और दरक कोषाध्यक्ष के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी, गणमान्य अतिथियों की रहेगी मौजूदगी,पढ़े ये खबर

नीमच। सेवा और संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी भारत विकास परिषद (मध्य भारत पश्चिम प्रांत) शाखा नीमच के नवीन सत्र 2026-27 के लिए गठित पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह शनिवार, 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 7:30 बजे सीएस वी अग्रवाल भवन, नीमच में संपन्न होगा।

नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव के रूप में सतीश गोयल और कोषाध्यक्ष के रूप में संदीप दरक अपनी टीम के साथ शपथ लेकर दायित्व ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता भारत विकास आयुर्विज्ञान संस्थान कोटा के अध्यक्ष श्याम शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, प्रांत अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल तथा रीजनल सचिव संपर्क प्रदीप चोपड़ा भी समारोह में शामिल होंगे।

मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी तथा निवर्तमान अध्यक्ष रवि पोरवाल और सचिव पिंटू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है।

???? यह समारोह संस्था के सेवा कार्यों को नई दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को और मजबूती प्रदान करेगा।