BIG NEWS: जीरन में हादसों का हॉटस्पॉट बना प्रतापगढ़ दरवाजा चौक, पार्षद ने उठाया मुद्दा, मुक्तिधाम मार्ग के लिए भी मांगी त्वरित कार्रवाई, पढ़े खबर

BIG NEWS: जीरन में हादसों का हॉटस्पॉट बना प्रतापगढ़ दरवाजा चौक, पार्षद ने उठाया मुद्दा, मुक्तिधाम मार्ग के लिए भी मांगी त्वरित कार्रवाई, पढ़े खबर

जीरन। नगर परिषद जीरन की विशेष बैठक में वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती प्रभा राजेश लक्षकार ने नगर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किया। । उन्होंने नगर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग प्रतापगढ़ दरवाजा चौक और मुक्तिधाम मार्ग (शीतला माता रोड) की जर्जर स्थिति को लेकर ठोस प्रस्ताव पेश किया।

पार्षद प्रभा लक्षकार ने अध्यक्ष  रामकरण सगवारिया और मुख्य नगरपालिका अधिकारी विकास डावर को सौंपे पत्र में बताया कि करीब 25 साल पुराना सीसी रोड अब पूरी तरह टूट चुका है, जिससे चौक पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और आमजन की जान जोखिम में है। उन्होंने मांग की कि इस मार्ग का नया निर्माण सीसी रोड या डामरीकरण के जरिए जल्द किया जाए।

वहीं, मुक्तिधाम मार्ग की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बताई गई। फिल्टर प्लांट की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदने के बाद इसे ठीक से नहीं बनाया गया, जिसके चलते यह रास्ता बदहाल हो गया है। बार-बार किए गए पेंचवर्क पूरी तरह फेल साबित हुए हैं, जिससे अब पूर्ण डामरीकरण ही एकमात्र विकल्प बचा है।

पार्षद ने बैठक में साफ कहा कि ये दोनों मार्ग न सिर्फ आवागमन के लिहाज से अहम हैं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि मुक्तिधाम जाने वाला यही मुख्य रास्ता है। नागरिकों को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए उन्होंने इन कार्यों को तत्काल आगामी कार्ययोजना में शामिल कर प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी देने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित विभाग को तकनीकी प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।