BIG NEWS: “10 साल की जमीन जंग बनी खूनी संग्राम!”,“चीता खेड़ा में दिनदहाड़े दबंगों का हमला, प्लॉट देखने जा रहे लोगों पर बरसी लाठियां, हुआ विक्रम सुथार सहित 3 पर जीरन थाने में इन धाराओं के तहत केस दर्ज,पढ़े खबर
चीता खेड़ा गांव में वर्षों पुराना जमीन विवाद अब खुलेआम हिंसा में बदल गया। दिनांक 18 मार्च 2026 को करीब 2 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई जब चिताखेड़ा निवासी सुरेश सुथार पिता नानालाल सुथार उसका पुत्र विक्रम सुथार और पत्नी पुष्पा बाई सुथार ने मिलकर पिपलिया मंडी निवासी दिनेश शर्मा और शैलेश कुमार भंडारी पर जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, निर्मला बाई पति कैलाश सुथार निवासी चिताखेड़ा की जमीन को लेकर पिछले करीब 10 साल से विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि सुरेश सुथार पिता नानालाल सुथार ने इस जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। निर्मला बाई इस जमीन का सौदा पिपलिया मंडी के खरीदारों के साथ कर रही थी और जब ये सभी जमीन देखने जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने घेरकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में पिपलिया मंडी निवासी दोनों पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जीरन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया।

जीरन थाने में सख्त धाराओं में केस दर्ज:
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), 126(2), 324(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

आरोपी परिवार का खौफनाक रिकॉर्ड उजागर:
सुरेश सुथार पिता नानालाल सुथार पहले भी जिलाबदर रह चुका है और वर्तमान में जीरन थाने में मासिक हाजिरी दे रहा है।
विक्रम सुथार पिता सुरेश सुथार पर पहले से धोखाधड़ी (धारा 420, 467) का मामला दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है।
8 मार्च 2025 को भी इसी परिवार द्वारा एक अन्य परिवार के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसका केस अभी न्यायालय में विचाराधीन है।