NEWS: दतिया फतह का जश्न रतनगढ़ में गूंजा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, पढ़े खबर
रतनगढ़। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की खुशी रतनगढ़ में भी देखने को मिली। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर एकत्र होकर जोरदार आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत बताते हुए पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस आगे भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चरण, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी, मंडल अध्यक्ष निसार भाई अब्बासी, देपुर मंडलम अध्यक्ष हेमराज गुर्जर, अनुसूचित जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप सोलंकी, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष राजू भाई पठान, जिला सचिव मलकीत सिंह, पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, विधानसभा युवा उपाध्यक्ष कमल छापरी, पूर्व पार्षद प्रताप वर्मा, किसान नेता श्रवण गुर्जर, शांतिलाल सोनी, युवा नेता मुजीब भाई, परवेज भाई अब्बासी, कादिर भाई, शौकत भाई, लाला भाई मंसूरी, ताहिर भाई कांचवाला, कालू भाई मकवाना, रितेश अग्रवाल, सरफराज नीलगर, युसूफ अंसारी, राजू भाई डाबड़िया, नासिर भाई, लक्ष्मण बैरागी, शुभम सोनी, बाल कांग्रेस के युवराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
