BIG NEWS: राजस्थान से महाराष्ट्र जा रही 6.50 लाख की अफीम खेप पर मंदसौर पुलिस का बड़ा वार, नाहरगढ़ में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पढ़े खबर
4 किलो अवैध अफीम और मोटरसाइकिल जब्त, मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल; NDPS एक्ट में मामला दर्ज
मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना नाहरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध अफीम एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति राजस्थान नंबर की हीरो स्प्लेंडर NXG (RJ-09 SH-1996) पर सवार होकर नाहरगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र की ओर अवैध अफीम की खेप ले जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है। साथ ही 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। कुल जब्त सामग्री की कीमत 6.50 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शांतिलाल पिता शंकरलाल जाट (32 वर्ष), निवासी ग्राम चतरा का खेड़ा, पोस्ट पोटला कला, थाना मंडफिया, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 298/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना नाहरगढ़ पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
