BIG NEWS: मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टाटा आयशर में त्रिपाल के नीचे छिपाकर ले जा रहे 120 पेटी अवैध शराब जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पढ़े खबर

BIG NEWS: मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टाटा आयशर में त्रिपाल के नीचे छिपाकर ले जा रहे 120 पेटी अवैध शराब जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पढ़े खबर

मंदसौर। मंदसौर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी भैसोदामंडी थाना भानपुरा क्षेत्र में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 120 पेटी अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त टाटा आयशर ट्रक जब्त किया गया है।

कार्रवाई का विवरण

प्रदेश में युवाओं में बढ़ते नशे के सेवन को रोकने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील एवं एसडीओपी गरोठ  विजय कुमार यादव के निर्देशन तथा थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर.सी. दांगी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भैसोदामंडी उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव ने टीम के साथ यह सफलता प्राप्त की।

मुखबिर सूचना पर सउनि ओ.एस. ठाकुर को जानकारी मिली कि हरियाणा से एक टाटा आयशर क्रमांक WB51C3743 में त्रिपाल के अंदर विशेष स्कीम बनाकर भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर 8 लेन मार्ग से नीमधूर टोल चौराहा होते हुए गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली।

गिरफ्तार आरोपी

राजू पिता फुल कुमार (53 वर्ष) निवासी जरोठी, थाना खरखोदा, जिला सोनीपत (हरियाणा)

पसवीन्दर पिता प्रीतम सिंह (30 वर्ष) निवासी सींदड, थाना बरवाडा, जिला हिसार (हरियाणा)

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 54/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

जप्तशुदा मनुका

 56 पेटी डिस्काउंट प्रिमियम विस्की शराब, 35 पेटी ब्ल्यू स्ट्रोक एक्सक्विसाईट विस्की शराब, 11 पेटी आल सीजन गोल्डन कलेक्शन रिजर्व विस्की शराब 18 पेटी किंग्स गोल्ड सुप्रिम विस्की शराब कुल 120 पेटियो में कुल 1036.8 लीटर अवैध शराब किमती करीबन 4,92,480 रूपये

टाटा आयशर WB51C3743 किमती 20 लाख रूपये

एक आईटेल कंपनी का की पेड मोबाईल फोन किमती करीब 02 हजार रूपये

 एक हल्के नीले रंग का वन प्लस कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल फोन किमती 20 हजार रूपये

जप्तशुदा ट्रक से संबंधित दस्तावेज रजिस्ट्रेशन कार्ड, बीमा व पीयूसी की प्रति

पुलिस टीम उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक आर सी दांगी थाना प्रभारी थाना भानपुरा, उनि बलवीर सिंह यादव चौकी प्रभारी भैसोदामंडी, सउनि ओ एस. ठाकूर, प्रआर 33 नरेन्द्र धनगर, आर नरेन्द्र सोनी, आर. योगेश शर्मा, आर मुख्तयार सिंह गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।