BIG NEWS: नीमच नगर पालिका में दिखी भाजपा की पूरी ताकत, विधायक, जिलाध्यक्ष और नपाध्यक्ष समेत पूरी टीम एक मंच पर, एल्डरमेन स्वागत कार्यक्रम बना राजनीतिक एकजुटता का बड़ा मंच,पढ़े खबर

BIG NEWS: नीमच नगर पालिका में दिखी भाजपा की पूरी ताकत, विधायक, जिलाध्यक्ष और नपाध्यक्ष समेत पूरी टीम एक मंच पर, एल्डरमेन स्वागत कार्यक्रम बना राजनीतिक एकजुटता का बड़ा मंच,पढ़े खबर

नीमच। शासन द्वारा नगरीय निकायों में एल्डरमेन (वरिष्ठ पार्षद) नियुक्ति के तहत नगर पालिका परिषद नीमच में 6 एल्डरमेन की नियुक्ति के बाद सोमवार को उनका भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका कार्यालय स्थित नपाध्यक्ष कक्ष में हुए इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति देखने को मिली।

नगर पालिका नीमच में नियुक्त नवनियुक्त एल्डरमेन शांतिलाल गुप्ता, शंकर बंसल, श्रीमती लता हरित, श्रीमती आकांक्षा तलरेजा, मनीष बेंस एवं हरभजन सिंह सलूजा का स्वागत विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित उपस्थित पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमेन का मुंह मीठा कराकर, पुष्पमाला व गुलदस्ते भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया के साथ नगर पालिका कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमेन का कर्मचारियों से परिचय करवाया तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली।

इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, पार्षद रामचंद्र धनगर, दुर्गा शंकर भील, आलोक सोनी, योगेश कविश्वर, शशि कल्याणी, भाजपा पदाधिकारी निलेश पाटीदार, अशोक जोशी, मेहर सिंह जाट, चंद्र प्रकाश तलरेजा, विक्की छाबड़ा, आशीष बेस सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।