BIG NEWS: रामपुरा में काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार! बैसला घाट पर पलटी तूफान—2 की दर्दनाक मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच, 108 एंबुलेंस ने की मदद, समय पर पहुंचाया अस्पताल, पढ़े रुपेश सारु की ये खबर

BIG NEWS: रामपुरा में काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार! बैसला घाट पर पलटी तूफान—2 की दर्दनाक मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच, 108 एंबुलेंस ने की मदद, समय पर पहुंचाया अस्पताल, पढ़े रुपेश सारु की ये खबर

रामपुरा क्षेत्र शनिवार को उस वक्त दहल उठा जब एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरी यात्रा को मातम में बदल दिया। सावन गांव से मन्नत कार्यक्रम में शामिल होकर अंतरालिया (भानपुरा क्षेत्र) जा रहे लोगों से भरी एक तूफान (चारपहिया वाहन) बैसला घाट पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने की वजह से हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन होटल पटेल श्री के पास पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। वाहन में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में भारत चौहान (45 वर्ष) और सोहन बाई (55 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल हॉस्पिटल रामपुरा पहुंचाया।

सभी घायलों का इलाज सिविल हॉस्पिटल रामपुरा में जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल और मृतक सभी एक ही गायरी गुर्जर समाज से जुड़े हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांवों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे और आपातकालीन सेवाओं की धीमी प्रतिक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घाट क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं और एंबुलेंस सेवाओं को और अधिक सक्रिय किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर मदद मिल सके।