NEWS: नीमच जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात महिला की मौत, शव की शिनाख्त के लिए अपनों की तलाश, तो पुलिस ने की ये अपील,पढ़े खबर
नीमच जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात महिला की मौत, शव की शिनाख्त के लिए अपनों की तलाश, तो पुलिस ने की ये अपील,पढ़े खबर
नीमच। रतनगढ़ से लावारिस हालत में लाई गई 65 वर्षीय महिला की सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय नीमच में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका की पहचान शारदा के रूप में हुई है। पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मई 2026 को रात्रि 2:24 बजे 108 एंबुलेंस द्वारा एक महिला को बेहोशी की हालत में पीएचसी रतनगढ़ से जिला चिकित्सालय नीमच लाया गया था। महिला लावारिस हालत में मिली थी। अस्पताल में भर्ती के बाद से ही उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
8 दिन बाद तोड़ा दम-
लगातार 8 दिन तक चले इलाज के बाद आज 26 मई 2026 को सुबह 9:30 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। मृतिका की उम्र करीब 65 वर्ष बताई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतिका का नाम शारदा, पति का नाम अज्ञात व पता सुला जी महाराज, रतनगढ़ दर्ज है।
पुलिस कर रही परिजनों की तलाश-
नीमच कैंट थाना पुलिस ने बताया कि मृतिका लावारिस है और अभी तक कोई परिजन सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा रतनगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश की जा रही है।
नीमच कैंट पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई मृतिका शारदा के बारे में जानकारी रखता हो या परिजनों को जानता हो तो तुरंत इसकी सूचना थाना नीमच कैंट 7049142010 एवं अस्पताल चौकी नीमच 7049142110 इन नम्बरों पर सूचना दें। ताकि शव परिजनों को सौंपा जा सके और सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हो सके। फिलहाल शव को जिला चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।