BIG NEWS: मंदसौर में आस्था पर वार! जगदीश मंदिर, गणपति मंदिर में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, भगवान के चांदी के मुकुट-गदा और दानपेटियां बरामद, पढ़े खबर

BIG NEWS: मंदसौर में आस्था पर वार! जगदीश मंदिर, गणपति मंदिर में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, भगवान के चांदी के मुकुट-गदा और दानपेटियां बरामद, पढ़े खबर

मंदसौर : पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में, थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से जगदीश मंदिर से चोरी किए गए भगवान के चांदी के आभूषण तथा गणपति मंदिर से चोरी हुई दो दानपेटी और नगदी बरामद की गई है।


घटना का संक्षिप्त विवरण

1. जगदीश मंदिर चोरी (21 जनवरी 2026)

फरियादी जितेन्द्र व्यास पिता यशवंत व्यास, निवासी जीवागंज मंदसौर, जो जनकूपुरा स्थित गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के जगदीश मंदिर के पुजारी हैं, ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 4:30 बजे उनके भाई योगेश व्यास ने देखा कि मंदिर के गर्भगृह का दरवाजा खुला हुआ है।

मंदिर के अंदर जाकर देखा तो अज्ञात आरोपी भगवान के चांदी के आभूषण, गदा आदि चोरी कर ले गया था। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


2. गणपति मंदिर चोरी (05-06 मार्च 2026)

दिनांक 06 मार्च 2026 को फरियादी संतोष पुरोहित पिता रामसिंह पुरोहित, निवासी कर्मचारी कॉलोनी अभिनंदन नगर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 05-06 मार्च 2026 की मध्यरात्रि को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पास स्थित सिद्धि विनायक गणपति मंदिर से अज्ञात आरोपी दो दानपेटी तोड़कर उन्हें ही चोरी कर ले गया।

इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।


पुलिस कार्यवाही

मंदिर चोरी की घटनाएं आमजन की धार्मिक भावनाओं से जुड़ी होने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की सतत मॉनिटरिंग की जा रही थी। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज की जांच तथा साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। लगातार जांच के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर नवीन पिता प्रदीप शर्मा (उम्र 34 वर्ष), मूल निवासी भानपुरा, वर्तमान निवासी श्री कोल्ड के पास मंदसौर, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने दोनों मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने:

  • दो दानपेटी

  • दानपेटी की नगदी

  • भगवान के चांदी के मुकुट

  • चांदी का मोरपंख

  • चांदी की गदा

  • चांदी की बांसुरी

बरामद की।


महत्वपूर्ण तथ्य

  • आरोपी वर्ष 2023 में नई आबादी स्थित साई मंदिर की दानपेटी चोरी की घटना में भी शामिल रहा है।

  • वर्ष 2016 में थाना वायडी नगर क्षेत्र में बलात्कार, एससी/एसटी एक्ट एवं पोक्सो एक्ट के प्रकरण में भी आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

  • वर्ष 2022 में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था।

  • आरोपी के घर से मिला कंबल वही पैटर्न का पाया गया जो सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते समय उसने ओढ़ रखा था।

  • आरोपी के चलने के तरीके का मिलान भी सीसीटीवी फुटेज से किया गया।


सराहनीय कार्य

इस प्रकरण के खुलासे में निम्न पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही—

  • निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर (थाना प्रभारी, कोतवाली)

  • उप निरीक्षक संदीप मौर्य

  • उप निरीक्षक उमेश व्यास

  • आरक्षक 60 विशाल लबाना

  • आरक्षक 922 समरथ चौहान

  • आरक्षक 236 भानुप्रताप सिंह

  • आरक्षक 103 शैलेन्द्र सिंह

  • आरक्षक जितेन्द्र मालोदे

  • आरक्षक 463 हरीश राठौर

  • आरक्षक 861 नरेन्द्र सिंह

  • सीसीटीवी कंट्रोल कक्ष की मआर 471 कविता राठौर