BREAKING NEWS : सुबह 5 बजे गांव दोबड़ा में दहशत का साया, घरों के बीच घुस आया 7 फीट का खतरनाक मगरमच्छ, नींद से जागे ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने जान जोखिम में डालकर चलाया ऑपरेशन, काबू में आया ‘मौत का शिकारी’, पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर

पिपलियामंडी/मल्हारगढ़। तहसील मल्हारगढ़ के ग्राम दोबड़ा में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह करीब 5 बजे रहवासी इलाके में एक विशाल मगरमच्छ नजर आया। घरों के आसपास घूमते इस खतरनाक शिकारी को देखकर ग्रामीणों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुबह-सुबह जैसे ही लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी, तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मंदसौर वन मंडल की रेस्क्यू टीम बिना देर किए मौके पर पहुंच गई।

रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर एवं प्रभारी पुष्कर मालवीय, वन रक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार, कादर गोंदिया और सहयोगी दीपक नागर शामिल थे। टीम ने हालात का जायजा लेते हुए बेहद सावधानी से ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद करीब 7 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। पूरे रेस्क्यू के दौरान टीम ने इतनी सतर्कता बरती कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने उसे उसके प्राकृतिक आवास के अनुरूप संजीत नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें और खुद सुरक्षित दूरी बनाए रखें।