BIG NEWS: मंदसौर प्रशासन का गैस माफिया पर तगड़ा प्रहार,दोगुनी कीमत पर ब्लैक में बिक रहे थे सिलेंडर, द्वारका इण्डेन एजेंसी पर छापा… मौके पर ही सील!”, पढ़े खबर
रिपोर्ट: नरेंद्र राठौर
मंदसौर, जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत पर जिला प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी को सील कर दिया।

खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान एजेंसी के कर्मचारी घनश्याम को घरेलू गैस सिलेंडर दोगुनी कीमत पर ब्लैक करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच के दौरान एजेंसी संचालक से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस गंभीर लापरवाही और अनियमितता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एजेंसी को आगामी आदेश तक सील कर दिया

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी शुभम पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर रोहित राणावत, तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, जिला आपूर्ति अधिकारी नारायणसिंह चन्द्रावत और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आराधना खडिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन की सख्त चेतावनी:
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता बिना बुकिंग या ज्यादा कीमत पर सिलेंडर खरीदने से बचें।

यदि कोई गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या घरेलू गैस का व्यावसायिक दुरुपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, “साफ संदेश — अब ब्लैक मार्केटिंग बर्दाश्त नहीं!”