BREAKING NEWS: बार-बार नशे की तस्करी करना पड़ा भारी... रतनगढ़ थाना पुलिस की रिपोर्ट पर आदतन आरोपी को पीट एक्ट में भेजा एक साल के लिए केंद्रीय जेल इंदौर, पढ़े खबर
रतनगढ़ (नीमच)। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस की अनुशंसा पर आदतन मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त ग्राम दौलतपुरा निवासी अंबालाल पिता भूरालाल धाकड़ (32 वर्ष) को पीट एनडीपीएस एक्ट की धारा 3(1) के तहत एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसके विरुद्ध पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आदेश जारी होने के बाद आरोपी को केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया गया, जहां वह एक वर्ष तक निरुद्ध रहेगा।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
