BREAKING NEWS: अफवाहों पर विराम, नीमच में पेट्रोल-डीजल फुल स्टॉक , कलेक्टर चंद्रा का बड़ा बयान,सप्लाई लगातार, घबराने की जरूरत नहीं, पढ़े खबर
नीमच | जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही किसी भी तरह की कमी की अफवाहों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने साफ किया है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति लगातार जारी है।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी प्रमुख तेल कंपनियों के अधिकारियों से हुई चर्चा के अनुसार जिले में पेट्रोल-डीजल की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि
जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है भविष्य में भी आपूर्ति को लेकर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है

कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराकर पेट्रोल-डीजल का संग्रह न करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति जारी रहेगी और जिले में ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी रहेगी।