BIG NEWS : मंदसौर आबकारी का एक्शन, बानीखेड़ी में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 30 लीटर कच्ची शराब,1500 KG महुआ लहान और भट्टी सामग्री जब्त, पढ़े खबर
मंदसौर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बानीखेड़ी में दबिश दी और कच्ची शराब के अवैध निर्माण पर करारा प्रहार किया।

जिला आबकारी अधिकारी श्री रामहंस पचौरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में टीम ने मौके से 30 लीटर हाथभट्टी निर्मित अवैध शराब, करीब 1500 किलोग्राम महुआ लहान (शराब बनाने में प्रयुक्त कच्चा माल) और हाथभट्टी निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की।

गांव में चल रही थी ‘गुप्त शराब फैक्ट्री’
कार्रवाई के दौरान सामने आया कि गांव में लंबे समय से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का काम चल रहा था। आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे सेटअप को ध्वस्त किया और भारी मात्रा में सामग्री कब्जे में ली।

30 लीटर तैयार अवैध शराब बरामद
1500 किलो महुआ लहान जब्त
हाथभट्टी निर्माण की सामग्री नष्ट/जप्त

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
इस मामले में आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1,53,000 रुपये आंकी गई आरोपियों की तलाश/पहचान की कार्रवाई जारी

टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक कर्मेंद्र सिंह सांवले सहित विभागीय टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर अवैध कारोबार को पकड़ने में सफलता हासिल की।