NEWS: 40वें मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न; सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील, पढ़े खबर

NEWS: 40वें मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न; सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील, पढ़े खबर

रामपुरा। आगामी 40वें मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मनासा एसडीओपी साबिर अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी एवं रामपुरा सीएमओ नंदलाल प्रजापत सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर एसडीओपी साबिर अंसारी ने कहा कि सभी नागरिक आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना के साथ मोहर्रम पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि प्रशासन से ही करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, शांति समिति के सदस्य एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।