BIG NEWS : अधिवक्ता को मिली धमकी, तो सड़कों पर उतरा अभिभाषक संघ, फिर नारेबाजी करते हुए पहुंचे रामपुरा और मनासा थाने, अपनी मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन, आखिर क्या है पूरा मामला, पढ़े इस खबर में

अधिवक्ता को मिली धमकी

BIG NEWS : अधिवक्ता को मिली धमकी, तो सड़कों पर उतरा अभिभाषक संघ, फिर नारेबाजी करते हुए पहुंचे रामपुरा और मनासा थाने, अपनी मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन, आखिर क्या है पूरा मामला, पढ़े इस खबर में

रिपोर्ट- रुपेश सारू 

रामपुरा। अभिभाषक संघ रामपुरा बुधवार को सड़को पर उतर आया और एक अभिभाषक को धमकी देने के इसी मामले में अब तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर सभी अभिभाषकों ने एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद किया और फिर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

दरअसल, अभिभाषकगण अपने सदस्यों की पेरवी करके न्याय दिलाते है तो वहीं कुछ लोग अपने ही अभिभाषक के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इसी कड़ी में अभीभाषक संघ के सदस्य मनीष श्रीवास्तव के साथ विपक्षीगण कमलाबाई पति नगुलाल पिता भागीरथ माली, जितेंद्र पिता नगुलाल माली, ममता कुंवर पति प्रेमसिंह राजपूत द्वारा कार्यालय में आकर दुर्व्यवहार करने एवं दी गई फीस से ज्यादा रकम वापस मांगने एवं झूठे मामले में फसाने की दोस देकर छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की भी दोस दिए गई। 

इस संबंध में अभिभाषक संघ ने विरोध करते हुए रामपुरा एवं मनासा में आवेदन थाना प्रभारी के नाम प्रेषित किया है। जिसमें घोर निंदा करते हुए अभिभाषक के साथ दुर्भाग्य पूर्ण व्यवहार किए जाने हेतु एवं अनुचित साजिश पूर्ण दोस देकर जो क्रूरता पूर्वक व्यवहार किया है। उसके विरुद्ध समुचित प्रभावी कार्रवाई एवं जनहित में आवश्यक हेतु कार्रवाई की जाने की मांग की है एवं ऐसे अवैधानिक एवं दादागिरी पूर्ण व्यवहार के संबंध में विपक्षीगण पर कठोर से कठोर कार्यवाही कर भविष्य में ऐसी कोई पुन: गलती ना की जाए ऐसी मांग की गई की  इस अवसर पर सभी अभिभाषक संघ के सदस्य मौजूद थे।