NEWS: जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास,BJP विधायक दिलीपसिंह परिहार ने 15 दिन शेष शादी के लिए तुरंत स्वीकृत किए 30 हजार रुपये,बोले–“बिटिया की शादी में कोई कमी नहीं आने देंगे”,पढ़े खबर 

NEWS: जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास,BJP विधायक दिलीपसिंह परिहार ने 15 दिन शेष शादी के लिए तुरंत स्वीकृत किए 30 हजार रुपये,बोले–“बिटिया की शादी में कोई कमी नहीं आने देंगे”,पढ़े खबर 

नीमच। भाजपा विधायक दिलीपसिंह परिहार के निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब जमुनियां खुर्द की ज्योति खारोल अपने बुजुर्ग दादाजी के साथ सहायता की गुहार लेकर पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि ज्योति की माता का निधन हो चुका है, पिता गंभीर रूप से बीमार हैं और शादी में मात्र 15 दिन शेष हैं। आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण विवाह की तैयारियां अधूरी पड़ी हैं।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विधायक परिहार ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल स्वेच्छानुदान निधि से 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी। साथ ही उन्होंने परिवार को आगे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

रविवार को आयोजित जनदर्शन में विधायक परिहार आम नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान बुजुर्ग अभिभावक ने अपनी पोती की शादी में आ रही आर्थिक कठिनाइयों से अवगत कराया। विधायक ने तुरंत निर्णय लेते हुए सहायता प्रदान की, जिससे परिजनों के चेहरे पर राहत और कृतज्ञता के भाव दिखाई दिए।

परिजनों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा, “हमारी सरकार आपके साथ है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम विवाह योग्य बेटियों की शादी में अभिभावक की भूमिका निभा सकें। बिटिया की शादी में कोई कमी नहीं आने देंगे।”

गौरतलब है कि विधायक परिहार समय-समय पर समाज के सर्वहारा वर्ग की सहायता के लिए आगे आते रहे हैं और जनदर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हैं।