BIG NEWS: एम्बुलेंस में छुपा ‘नशे का काला साम्राज्य’ बेनकाब, रातभर चला पुलिस का अभियान, 4 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, 106 वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंदसौर में अपराधियों में हड़कंप, पढ़े खबर

BIG NEWS: एम्बुलेंस में छुपा ‘नशे का काला साम्राज्य’ बेनकाब, रातभर चला पुलिस का अभियान, 4 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, 106 वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंदसौर में अपराधियों में हड़कंप, पढ़े खबर

मंदसौर। जिले में अपराधियों के खिलाफ मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए गए सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ, हथियार, इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी सहित कुल 106 वारंटियों को धरदबोचा गया।

थाना सीतामऊ पुलिस ने कांविंग गश्त के दौरान एक एम्बुलेंस से 22 कट्टों में भरा 3 क्विंटल 99 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया। साथ ही एक देसी पिस्टल, मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा भी जब्त किया गया।

वहीं थाना दलौदा पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/16 में 5 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी जाबीर मुल्तानी को गिरफ्तार किया। थाना शामगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार 5 हजार के इनामी आरोपी सुल्तानसिंह (निवासी हरनावदा, जिला झालावाड़) को गिरफ्तार किया। थाना भानपुरा पुलिस ने भी अपराध क्रमांक 46/26 में 5 हजार के इनामी आरोपी जे.के. भील को दबोचने में सफलता हासिल की।

इस प्रकार कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस ने कुल 3 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो भानपुरा, शामगढ़ और दलौदा थाना क्षेत्रों से संबंधित थे। इसके अलावा जिलेभर में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने कुल 106 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 56 स्थायी वारंटी (धारा 138, विद्युत अधिनियम सहित अन्य मामलों में) और 44 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों पर भी सख्ती दिखाई। कुल 95 बदमाशों (47 निगरानी एवं 48 गुंडा/बदमाश) की चेकिंग की गई। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 प्रकरण दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 105.34 लीटर अवैध शराब (करीब 31,200 रुपये कीमत) जब्त की गई।

मंदसौर पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।