BIG NEWS : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मोटर में छिपा 500 ग्राम MD और अफीम जब्त,51 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ और स्कूटी बरामद,आरोपी इमरान पठान गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्य चिन्हित,मंदसौर कोतवाली पुलिस की सतर्कता से बड़ा नेटवर्क उजागर,पढ़े ये खबर

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मोटर में छिपा 500 ग्राम MD और अफीम जब्त,51 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ और स्कूटी बरामद,आरोपी इमरान पठान गिरफ्तार,

BIG NEWS : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मोटर में छिपा 500 ग्राम MD और अफीम जब्त,51 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ और स्कूटी बरामद,आरोपी इमरान पठान गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्य चिन्हित,मंदसौर कोतवाली पुलिस की सतर्कता से बड़ा नेटवर्क उजागर,पढ़े ये खबर

मंदसौर, दिनांक —
पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्रवाई की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण---
दिनांक 06 एवं 07 अप्रैल की रात्रि को थाना शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्कूटी से मंदसौर रेलवे स्टेशन के पास अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स एवं अफीम) की तस्करी करने हेतु आने वाला है। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी द्वारा अत्यंत चालाकी से उक्त मादक पदार्थ को पानी की विद्युत मोटर की बॉडी के अंदर छिपाकर रखा गया है, ताकि तलाशी के दौरान किसी को संदेह न हो।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घेराबंदी की गई एवं मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया गया। वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम दावतखेड़ी, जिला मंदसौर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पानी की मोटर की बॉडी में छिपाकर रखे गए 500 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी, मोबाइल एवं अन्य सामग्री भी जब्त की गई।

पंजीबद्ध अपराध---
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली मंदसौर में धारा 8/18, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी का विवरण--
नाम: इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान
उम्र: 25 वर्ष
निवासी: ग्राम दावतखेड़ी, जिला मंदसौर
जप्त मश्रुका
500 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग ₹50,00,000)
500 ग्राम अफीम (कीमत लगभग ₹1,00,000)
एक स्कूटी वाहन एवं मोबाइल (कीमत लगभग ₹70,000)
विद्युत मोटर (कीमत लगभग ₹2,000)

???? कुल जप्त मश्रुका: ₹51,72,000/-

प्रारंभिक पूछताछ--
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा मंदसौर शहर के अन्य व्यक्तियों के इस अवैध कारोबार में संलिप्त होने की जानकारी दी गई है। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों की तलाश एवं नेटवर्क की जांच की जा रही है।

सराहनीय कार्य--
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं थाना शहर कोतवाली मंदसौर की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के कार्य की प्रशंसा की गई है।