NEWS: मानवता की मिसाल बना इनर व्हील डायमंड: , 22 यूनिट रक्तदान, मिल्क बैंक जागरूकता और स्मार्ट डस्टबिन स्थापना से जीता दिल, पढ़े खबर
नीमच। इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा समाजसेवा और जनजागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 22 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के इस पुनीत कार्य ने जरूरतमंद मरीजों के लिए नई उम्मीद जगाई।

कार्यक्रम के दौरान मिल्क बैंक जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें डॉ. संगीता भारती ने नवजात शिशुओं की माताओं को स्तन दूध दान के महत्व और उससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। जच्चा-बच्चा वार्ड में जागरूकता पोस्टर लगाकर माताओं को जागरूक करने का प्रयास भी किया गया।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब द्वारा एक स्मार्ट डस्टबिन रोटरी डायमंड पार्क में तथा एक स्मार्ट डस्टबिन जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित किया गया। इस पहल की नागरिकों और अस्पताल स्टाफ ने भी सराहना की।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग, सचिव पायल गुर्जर, एडिटर शिवांगी जैन, लक्ष्मी शर्मा एवं जयंती एनिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इनर व्हील क्लब की इस सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी पहल को जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता अभियान की दिशा में एक बेहद सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।
