BIG NEWS: योग से स्वस्थ भारत का संकल्प, मेडिकल कॉलेज नीमच में युवाओं संग किया योग,चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर हुआ मंथन, पढ़े खबर

BIG NEWS: योग से स्वस्थ भारत का संकल्प, मेडिकल कॉलेज नीमच में युवाओं संग किया योग,चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर हुआ मंथन, पढ़े खबर

नीमच। 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय मेडिकल कॉलेज, नीमच में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अतिथियों ने योगाभ्यास किया तथा युवाओं के साथ संवाद कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर युवाओं के साथ हुई चर्चा को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा देने वाला बताते हुए कहा गया कि युवा शक्ति ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम में श्री संदीप खाबिया, ब्रह्माकुमारी बहन श्रुति तथा योग गुरु भरत पाटीदार की विशेष उपस्थिति रही। योग गुरु भरत पाटीदार के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के पश्चात मेडिकल कॉलेज के डीन कार्यालय में डीन डॉ. आदित्य बेरड़, डॉ. मृदुल त्रिपाठी, डॉ. पुनीत आचार्य, डॉ. सुदर्शन गुप्ता एवं डॉ. जायसवाल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल तथा शहर की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा व्यवस्था में आवश्यक सुधारों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अंत में डीन डॉ. आदित्य बेरड़ एवं डॉ. मृदुल त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी गईं।