NEWS:जीरन नगर परिषद में प्रशासनिक बदलाव, कपिल सिंह राजावत ने संभाली सीएमओ की कमान, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार, पढ़े खबर 

NEWS:जीरन नगर परिषद में प्रशासनिक बदलाव, कपिल सिंह राजावत ने संभाली सीएमओ की कमान, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार, पढ़े खबर 

जीरन। नगर परिषद जीरन में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) के रूप में कपिल सिंह राजावत ने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन के साथ ही नगर परिषद में विकास और जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में जारी तबादला सूची में जीरन के तत्कालीन सीएमओ विकास डावर का स्थानांतरण नगर परिषद बदनावर कर दिया गया था। उनके स्थान पर नगर परिषद सिंगोली से स्थानांतरित होकर आए कपिल सिंह राजावत ने शनिवार सुबह नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला।

पदभार ग्रहण करने के बाद सीएमओ राजावत ने परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा नगर परिषद की कार्यप्रणाली और वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार नए सीएमओ जल्द ही नगर की स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा कर अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे।

नगरवासियों को उम्मीद है कि नए सीएमओ के नेतृत्व में नगर परिषद की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बनेगी तथा लंबित विकास कार्यों में तेजी आएगी। प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव नगर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।