BREAKING NEWS: 110 किलोमीटर की आस्था की डगर पर निकले श्रद्धालु, भाटखेड़ी से जोगणिया माता धाम के लिए तीन दिवसीय विशाल पैदल यात्रा रवाना, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ गूंजे जयकारे, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: 110 किलोमीटर की आस्था की डगर पर निकले श्रद्धालु, भाटखेड़ी से जोगणिया माता धाम के लिए तीन दिवसीय विशाल पैदल यात्रा रवाना, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ गूंजे जयकारे, पढ़े खबर

मनासा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को भाटखेड़ी से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता धाम के लिए तीन दिवसीय पैदल यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा में भाटखेड़ी नगर के करीब 40 श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।

यात्रा का शुभारंभ भाटखेड़ी-पड़दा रोड स्थित बालाजी मंदिर से सुबह 9 बजे हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान बालाजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर जोगणिया माता के जयकारों के साथ पैदल यात्रा प्रारंभ की। श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं परिवारों की मंगलकामना के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु पहले दिन पैदल सफर तय कर देर शाम डीकेन पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद आगे बढ़ते हुए तीन दिनों में लगभग 110 किलोमीटर की दूरी तय कर जोगणिया माता धाम पहुंचेंगे। वहां माता रानी के दर्शन-पूजन के साथ श्रद्धालु तिलेश्वा महादेव के दर्शन कर धार्मिक यात्रा का समापन करेंगे।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्सुकता दिखाई दी।