BIG NEWS : नार्कोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम, बेहतर समन्वय का तारतम्य, NCORD की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, अधिकारियों ने इन बिंदुओं पर की चर्चा, पढ़े खबर
नार्कोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम
नीमच। मध्य प्रदेश शासन द्वारा नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की तस्करी की रोकथाम एव बेहतर समन्वय हेतु जिला स्तरीय नार्कोटिक्स कोआर्डिनेशन समिति गठन कर कार्यवाही हेतु निर्देश के पालन में नारकोटिक्स एव नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय समिति की बैठक हिमांशु चन्द्रा अध्यक्ष एवं कलेक्टर जिला नीमच एव अंकित जायसवाल सचिव एवं पुलिस अधीक्षक जिला नीमच के नेतृत्व में दिनाक 13.11.2025 को कलेक्टर सभा ग्रह में आयोजित की। बैठक में समिति द्वारा निम्न मुद्दो पर चर्चा उपरांत आवश्यक कार्यवाही हेतु योजना बनाई गई। जिसमे मुख्य रुप से निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की।

1. मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियो के बारे में आसूचना/सूचना का आदान प्रदान करना।
2. जिले में अफीम, भांग आदि की फसल की अवैध खेती की निगरानी करना।
3. ऐसे प्रकरण जो क्रॉस स्टेट सबधी हो उनकी जॉच की प्रगति की निगरानी करना।
4. स्कूलों, कॉलेजों आदि में नशीली दवाओं के दुरूपयोग विरोधी जागरूकता को बढावा देना।

5. एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो और दवाओ के हानिकारक प्रभावो पर मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
6. जिले में मादक फसलो की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों मे वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करना।
7. मादक पदार्थों का पता लगाने के लिए उपकरणांे की आवश्यकताओं का आकलन करना और इनकी व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाना।
8. जिलें में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का पर्यवेक्षण करना।
9. समिति द्वारा नशे के आदि लोगों को चिन्हित कर नशे की प्रवृत्ति से छुटकारा दिलाना तथा उनको समाज के परिवेश में लाना।
10. नशा प्रभावी क्षेत्रों / हाट स्पॉट का आँकलन कर ऐसे स्थानों पर एवेयरनेस कार्यक्रम / कैम्प आयोजन करना ।

बैठक में समिति के सदस्यों के रुप में बी.एस. कलेष अपर कलेक्टर जिला नीमच, नवलसिंह सिसौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वी.एस. कुमार अधीक्षक केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, बंसल भिटे आबकारी अधिकारी, एस.एम. मांगरिया जिला शिक्षा अधिकारी, आर.के. खाडयोत जिला चिकित्सालय, पी.सी. पटेल उप संचालक कृषि, कमलेश कुमार शर्मा अधीक्षक सीजीएसटी, तेजेन्द्र सिंह सेंगर निरीक्षक नारकोटिक्स विंग, जीवन तिवारी मनोवैज्ञानिक नशा मुक्ति केन्द्र, शोभित कुमार तिवारी ड्रग इंस्पेक्टर एवं सुनिल कुमार तिवारी प्रोजक्ट डायरेक्टर नशा मुक्ति केन्द्र, विनीत दुबे जिला समन्वयक सामाजिक न्याय विभाग, गौरव कुमार निरीक्षक एनसीबी इंदौर उपस्थित रहे।
