BREAKING NEWS: पत्रकार एकता का महासंग्राम शुरू, 8 दिन तक उज्जैन-रतलाम संभाग में गूंजेगी संगठन की ताकत, 6 जिलों के सम्मेलनों में शामिल होंगे प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: पत्रकार एकता का महासंग्राम शुरू, 8 दिन तक उज्जैन-रतलाम संभाग में गूंजेगी संगठन की ताकत, 6 जिलों के सम्मेलनों में शामिल होंगे प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया, पढ़े खबर

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया 23 जून से 30 जून तक उज्जैन एवं रतलाम संभाग के आठ दिवसीय व्यापक संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देवास, उज्जैन, आगर मालवा, नागदा, रतलाम और शाजापुर जिलों में आयोजित जिला एवं संभागीय सम्मेलनों में शामिल होकर पत्रकार संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

दौरे की शुरुआत 23 जून को भोपाल से होगी। प्रांताध्यक्ष सड़क मार्ग से सीहोर, आष्टा और सोनकच्छ होते हुए देवास पहुंचेंगे। 24 जून को देवास में आयोजित जिला सम्मेलन में भाग लेने के बाद वे उज्जैन रवाना होंगे।

25 जून को उज्जैन के शिवांजली गार्डन में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल होने के बाद आगर मालवा पहुंचेंगे। 26 जून को आगर में जिला सम्मेलन के पश्चात नागदा के लिए प्रस्थान करेंगे। 27 जून को नागदा में आयोजित सम्मेलन में सहभागिता के बाद रतलाम पहुंचेंगे।

29 जून को रतलाम में आयोजित रतलाम संभागीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद वे शुजालपुर के लिए रवाना होंगे। वहीं 30 जून को कालापीपल (जिला शाजापुर) में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल होकर भोपाल लौटेंगे। दौरे के दौरान प्रांताध्यक्ष संगठन के वरिष्ठ साथी शरद जोशी से भी उनके निवास पर भेंट करेंगे। पूरे प्रवास में उज्जैन संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन एवं छतरपुर संभागीय इकाई के महासचिव प्रतीक खरे भोपाल से लेकर वापसी तक उनके साथ रहेंगे।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह राजावत, प्रदेश पदाधिकारी अशोक नाहर, अशोक गुजर, डॉ. गोविंद सोलंकी तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव संगीता सिंह राठौर सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार विभिन्न सम्मेलनों में सहभागिता करेंगे। यह दौरा संगठन विस्तार, पत्रकार एकजुटता और पत्रकारों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।