BREAKING NEWS : रामपुरा पुलिस का शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, आमेड और बुज नाले में चल रही अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त, 400 लीटर लहान और 10 लीटर कच्ची शराब जब्त, पढ़े खबर

BREAKING NEWS : रामपुरा पुलिस का शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, आमेड और बुज नाले में चल रही अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त, 400 लीटर लहान और 10 लीटर कच्ची शराब जब्त, पढ़े खबर

रामपुरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं एसडीओपी निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विपिन मसीह और पुलिस टीम ने आमेड एवं बुज नाले क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब 400 लीटर लहान तथा 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री एवं भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आमेड और बुज नाले के आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस की दबिश से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से फरार हो गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में लहान और कच्ची शराब बरामद की। बरामद सामग्री को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई, जबकि शराब निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ताकि दोबारा अवैध गतिविधियां संचालित न हो सकें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

इस कार्रवाई को पुलिस की अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने की मांग की है।