BIG NEWS: खुशियों की डुबकी, अपनों का साथ, पूल पार्टी, खेलकूद और अपनों का संग, नीमच जिला प्रेस क्लब का पारिवारिक मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न, बच्चों और महिलाओं ने खेलों में दिखाया दम, तो विजेताओं को मिले पुरस्कार,पढ़े खबर, पढ़े खबर

पूल पार्टी, खेल प्रतियोगिताएं, सम्मान समारोह और स्नेहभोज ने बांधा समां; बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने दिखाई प्रतिभा, दिनभर गूंजती रहीं खुशियों की किलकारियां

BIG NEWS: खुशियों की डुबकी, अपनों का साथ, पूल पार्टी, खेलकूद और अपनों का संग, नीमच जिला प्रेस क्लब का पारिवारिक मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न, बच्चों और महिलाओं ने खेलों में दिखाया दम, तो विजेताओं को मिले पुरस्कार,पढ़े खबर, पढ़े खबर

नीमच। नीमच जिला प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह शनिवार को सिंगोली रोड स्थित मालखेड़ा वाटर पार्क में उत्साह, उमंग और आत्मीयता के माहौल में संपन्न हुआ। पत्रकार साथियों और उनके परिवारजनों ने दिनभर विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक मेल-मिलाप के बीच यादगार पल साझा किए। पूल पार्टी से लेकर स्नेहभोज तक हर आयोजन में परिवारों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा, राष्ट्रीय कवयित्री प्रेरणा ठाकरे, नगर परिषद रतनगढ़ की उपाध्यक्ष किरण छिपा एवं हिन्दू महासभा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनीता कांठेड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने प्रेस क्लब की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसे पत्रकार परिवारों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।

सुबह आयोजित पूल पार्टी में बच्चों, महिलाओं और पत्रकार साथियों ने जमकर आनंद लिया। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों के लिए आयोजित खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

द्वितीय सत्र में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्रतियोगिताओं में लूडो, दौड़, डुग्गू रेस, पिरामिड गेम और हाउजी जैसी गतिविधियों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार अपने नाम किए।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और ऐसे पारिवारिक आयोजन उनके व्यस्त जीवन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकजुटता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

व्यवस्थाओं की हुई जमकर प्रशंसा

कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। प्रतिभागियों ने कहा कि पूरे दिन चलने वाले इस बहुआयामी कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं, अतिथि सत्कार, चाय-नाश्ता, अल्पाहार एवं स्नेहभोज की उत्कृष्ट व्यवस्था ने आयोजन को और भी सफल बना दिया। उपस्थित लोगों ने इसे प्रेस क्लब का अब तक का सबसे सफल और यादगार पारिवारिक मिलन समारोह बताया।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विष्णु परिहार ने किया, जबकि अंत में सचिव मनीष चांदना ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर ने कहा कि पारिवारिक मिलन समारोह का उद्देश्य पत्रकार साथियों और उनके परिवारों के बीच आत्मीयता एवं पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं परिवारजनों को दिया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ललितसिंह चुण्डावत, कोषाध्यक्ष श्याम सारड़ा, सहसचिव मुकेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजू नागदा "दास्सा", अर्जुन सिंह जायसवाल, विधिक सलाहकार भारतसिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।