BREAKING NEWS: जंगल में धधकी आग… जीरन के दलपतपुरा के ऊपर पहाड़ियों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग मौके पर , पढ़े आजाद मंसूरी की ये खबर

BREAKING NEWS: जंगल में धधकी आग… जीरन के दलपतपुरा के ऊपर पहाड़ियों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग मौके पर , पढ़े आजाद मंसूरी की ये खबर

जीरन। चीता खेड़ा और जीरन के मध्य, जीरन वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दलपतपुरा गांव के ऊपर स्थित जंगल में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और निजी संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन वन विभाग की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आग को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।