BIG NEWS : वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप को भारत विकास परिषद ने किया नमन, जयंती पर हुआ भव्य माल्यार्पण, पढ़े खबर
नीमच। सेवा एवं संस्कार की भावना से कार्यरत भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप जी की 487वीं जयंती के अवसर पर बुधवार सुबह ग्वालटोली चौराहा स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित परिषद सदस्यों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय शौर्य, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया। इस अवसर पर भारत माता एवं महाराणा प्रताप के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

माल्यार्पण कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष जीतू शक्तावत सहित संदीप दरक, शिखर जैन, मनोज माहेश्वरी, संदीप खाबिया, निरंजन सिंह चौहान, संजय डांगी, पिंटू शर्मा, सुनीश चोरड़िया, बनवारीलाल अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, हिम्मत सिंह चंद्रावत, महेश वर्धानी, निमिष चेलावत, रूपेश जाधव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनकी वीरता और त्याग की गाथाएं आज भी युवाओं को देश के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।

उक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा प्रदान की गई।
