BIG NEWS : "ब्रिक्स मंच पर बढ़ी मध्यप्रदेश की वैश्विक पहचान, राज्यसभा जीत के बाद कांग्रेस को सीएम मोहन की दो टूक","इंदौर में विदेशी मेहमानों के सम्मान में भव्य रात्रिभोज, बोले- कांग्रेस आत्ममंथन करे, जनता का भरोसा भाजपा के साथ",पढ़े ये खबर

ब्रिक्स मंच पर बढ़ी मध्यप्रदेश की वैश्विक पहचान, राज्यसभा जीत के बाद कांग्रेस को सीएम मोहन की दो टूक","इंदौर में विदेशी मेहमानों के

BIG NEWS : "ब्रिक्स मंच पर बढ़ी मध्यप्रदेश की वैश्विक पहचान, राज्यसभा जीत के बाद कांग्रेस को सीएम मोहन की दो टूक","इंदौर में विदेशी मेहमानों के सम्मान में भव्य रात्रिभोज, बोले- कांग्रेस आत्ममंथन करे, जनता का भरोसा भाजपा के साथ",पढ़े ये खबर

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल कृषि मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों के सम्मान में भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को दर्शाने वाले रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं दूसरी ओर, राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी।

लोक संस्कृति और सांस्कृतिक वैभव से प्रभावित हुए विदेशी मेहमान

सांस्कृतिक संध्या के दौरान मध्यप्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित प्रस्तुतियों ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों और प्रमुख पर्यटन स्थलों की झलक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

‘कृषि वर्ष’ के संकल्प के बीच अहम सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक संबंधों को नई मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने का संकल्प लिया है और ऐसे समय में कृषि मंत्रियों एवं विशेषज्ञों का यह सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है।

‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से बढ़ेगा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पूरी दुनिया को एक परिवार मानती है। इसी सोच के साथ सहभागी देशों के साथ सहयोग, समन्वय और साझेदारी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

राज्यसभा जीत पर कांग्रेस को घेरा

राज्यसभा चुनाव में भाजपा की तीनों सीटों पर जीत को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को लगातार जनता का विश्वास मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत के बाद अब राज्यसभा की तीनों सीटें भी भाजपा के खाते में आई हैं, जो जनता के भरोसे का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लंबे समय से अंदरूनी कलह से जूझ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस अपनी स्थिति का आत्म-मूल्यांकन करेगी और जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए गंभीर चिंतन करेगी।