BREAKING NEWS: महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा: मधुरम होटल के सामने स्कूटी-बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा: मधुरम होटल के सामने स्कूटी-बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल, पढ़े खबर

रिपोर्ट :- नरेंद्र राठौर

पिपलियामंडी: महू-नीमच हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा मधुरम होटल के सामने हुआ, जहां टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शरद कुमार गुप्ता (59 वर्ष), पिता वसूलाल, निवासी गांधी नगर तथा भगवन्ती और उनके पति जगदीश कुमावत (35 वर्ष), निवासी सरसोद (दलौदा) स्कूटी से भादवा माता जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पैरामेडिकल स्टाफ विशाल गिरीश भाटी और पायलट हरीश गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल मंदसौर पहुंचाया।

अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।