BIG NEWS: रोटरी क्लब नीमच का सराहनीय सेवा अभियान, स्व. न्यायाधीश रामगोपाल जी डबकरा की स्मृति में ग्राम ढोलपुरा के प्राथमिक विद्यालय में 50 जरूरतमंद बच्चों को किये स्कूल बैग वितरित, दिया शिक्षा के प्रति जागरूकता का बड़ा संदेश, पढ़े खबर
नीमच। सेवार्थ कार्य में अग्रणी रोटरी क्लब नीमच ने ग्राम ढोलपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए।

उक्त जानकारी देते हुए क्लब सचिव सुनील डबकरा ने बताया कि ग्राम ढोलपुरा के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को कुल 50 स्कूल बैग वितरित किए गए। यह सेवा कार्य उनके पूज्य पिताजी, सेवा निवृत्त न्यायाधीश स्व. रामगोपाल डबकरा की स्मृति में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और स्कूल बैग पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल ने न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण भी निर्मित किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सिद्धूलाल पुरोहित, शाला समिति अध्यक्ष परसराम अहीर, ग्राम सरपंच भोपाल सिंह अहीर सहित रोटरी क्लब के आगामी अध्यक्ष युजवेंद्र सिंह भाटिया, रोटेरियन एडवोकेट विजय जोशी, मोहनलाल दुआ, शिक्षकगण एवं पालकगण उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
