BIG NEWS : ताला तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार,टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,मनासा-कुकड़ेश्वर में भी आपराधिक रिकॉर्ड,पढ़े ये खबर
ताला तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार,टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,मनासा-कुकड़ेश्वर
नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन में रतनगढ़ थाना पुलिस और डीकेन चौकी ने दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार 5 फरवरी 2026 को फरियादी मुकेश पिता श्रीलाल पाटीदार निवासी डीकेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 फरवरी को अज्ञात बदमाश दिन में उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराकर ले गए। मामले में धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर टीम गठित की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़े आरोपी----
घटनास्थल निरीक्षण, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने लाभचंद उर्फ लाभू (30) निवासी टामोटी थाना कुकड़ेश्वर और तुफान पिता लालूराम गुर्जर निवासी टामोटी थाना कुकड़ेश्वर को गिरफ्तार किया।
यह मशरूका किया बरामद
सोने के कंगन (2)
सोने की झुमकी (2)
सोने की अंगूठी (1)
सोने की नथ (1)
चांदी की पायल (3 जोड़ी)
चांदी की अंगूठी (3)
चांदी की बिछिया (3)
दो एंड्रॉयड मोबाइल

घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मनासा और कुकड़ेश्वर थानों में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।
उक्त कार्रवाई में रतनगढ़ थाना, डीकेन चौकी पुलिस और साइबर सेल नीमच की सराहनीय भूमिका रही।