BIG NEWS : शराब ठेके के पास बेचने पहुंचा था चोरी की स्कूटी, बघाना थाना की बड़ी कामयाबी, घंटों में सुलझी स्कूटी चोरी,चंद घंटों में गिरफ्तार,यु हाथ लगा सुराग,पढ़े ये खबर

शराब ठेके के पास बेचने पहुंचा था चोरी की स्कूटी, बघाना थाना की बड़ी कामयाबी, घंटों में सुलझी स्कूटी चोरी,चंद घंटों में गिरफ्तार,यु हाथ लगा

BIG NEWS : शराब ठेके के पास बेचने पहुंचा था चोरी की स्कूटी, बघाना थाना की बड़ी कामयाबी, घंटों में सुलझी स्कूटी चोरी,चंद घंटों में गिरफ्तार,यु हाथ लगा सुराग,पढ़े ये खबर

नीमच। रेलवे फाटक बघाना क्षेत्र से चोरी हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार रेलवे फाटक के पास से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी होने की सूचना पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक अज्ञात युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया।

शराब ठेके के पास बेचने की फिराक में था-------
मुखबिर से सूचना मिली कि मुलचंद मार्ग स्थित शराब ठेके के पास एक युवक स्कूटी बेचने की बात कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के आधार पर सुजल पिता राधेश्याम मावर (20) निवासी सुभाष नगर, थाना स्टेशन रोड जिला रतलाम को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई इलेक्ट्रॉनिक टीवीएस आई-क्यू स्कूटी जब्त कर ली है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।