BIG NEWS: “तरबूज की आड़ में ड्रग्स का खेल!”, नारायणगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,हाईवे पर घेराबंदी कर 85 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर किया गिरफ्तार,पढ़े खबर
मंदसौर/नारायणगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत नारायणगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भारत भाबर के नेतृत्व में यह कार्रवाई 16 मार्च 2026 को की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान पिपलिया मंडी-मनासा रोड स्थित सगस बावजी मंदिर के पास बरखेड़ा विरपुरिया फंटा पर एक संदिग्ध ट्रक (क्रमांक RJ 40 GA 0335) को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में तरबूज के नीचे छिपाकर रखे गए 6 प्लास्टिक के कट्टों से 85 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सुरेन्द्र पिता डालूराम जाट (29 वर्ष) निवासी लूणकरणसर, जिला बीकानेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 58/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जप्त सामग्री में शामिल:
85 किलो डोडाचूरा (कीमत करीब 1.70 लाख रुपये)
एक एंड्रॉयड मोबाइल व एक की-पैड मोबाइल (कीमत करीब 11 हजार रुपये)
टाटा ट्रक (कीमत लगभग 30 लाख रुपये)

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया और किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था।