BIG NEWS: “एग्जाम देने निकली नाबालिग… और हो गई गायब!”, हुई मल्हारगढ़ पुलिस की कार्यवाही तेज,9 दिन की ताबड़तोड़ तलाश के बाद किया सकुशल दस्तयाब,पढ़े खबर
मंदसौर/मल्हारगढ़। पुलिस की तत्परता और तेज कार्रवाई का शानदार उदाहरण सामने आया है, जहां मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका को महज 9 दिन में दस्तयाब कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम काचरिया चन्द्रावत निवासी परिजनों ने 12 मार्च 2026 को थाना मल्हारगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री 7 मार्च को परीक्षा देने के लिए कन्या छात्रावास से गई थी, लेकिन परीक्षा के बाद बिना बताए कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन मालवीय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीकों का सहारा लेते हुए लगातार प्रयास किए और अंततः 16 मार्च 2026 को नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता हासिल की।

इनकी रही अहम भूमिका:
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मोहन मालवीय, सउनि जगदीश ठाकुर, प्र.आर. मनीष लबाना, महिला आरक्षक शिल्पा यादव, कैलाशचंद्र, कमलेश सहित सायबर सेल टीम के रितेश नागर, आशीष बैरागी, मुजफ्फरउद्दीन और मनीष बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।