BIG NEWS : नीमच-मनासा रोड़ पर हादसा, अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल अवस्था में जिला अस्पताल रैफर, पुलिस जुटी जांच में, पढ़े खबर
नीमच-मनासा रोड़ पर हादसा
रिपोर्ट- मनीष जोलान्या
मनासा। मनासा से नीमच के मुख्य मार्ग भी बीते गुरूवार की देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की देर शाम की शासकीय कॉलेज के सामने की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मनासा-नीमच रोड शासकीय कॉलेज के सामने एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर कर मोके से फरार हो गया। जिसमें मनोहर सिंह पिता मोहन सिंह राजपूत (66) निवासी मनासा घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति का उपचार किया। उक्त व्यक्ति का पावर फेक्चर बताया गया। जिसे नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया।
