NEWS:किसान क्रेडिट कार्ड बीमा से मिली राहत: खड़ावदा के दिवान सिंह गरासिया के परिवार को 5 लाख रुपये का भुगतान, पढ़े खबर

NEWS:किसान क्रेडिट कार्ड बीमा से मिली राहत: खड़ावदा के दिवान सिंह गरासिया के परिवार को 5 लाख रुपये का भुगतान, पढ़े खबर

रिपोर्ट : मनीष जोलानिया 

मनासा। मनासा तहसील के ग्राम खड़ावदा निवासी कृषक दिवान सिंह गरासिया की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके परिवार को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जुड़े बीमा का लाभ प्रदान किया गया। Punjab National Bank की मनासा शाखा द्वारा बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूर्ण कर सोमवार दोपहर मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की राशि सौंपी गई।

शाखा प्रबंधक रामगोपाल प्रजापत ने बताया कि बीमा राशि में से पहले बैंक ऋण की बकाया राशि समायोजित की गई, जिसके बाद शेष राशि मृतक की पत्नी एवं नामिनी नखरा गरासिया को प्रदान की गई।

इस अवसर पर बैंककर्मी मोहनलाल वर्मा, प्रदीप गहलोत, मनोहर पाटीदार तथा संजय चौधरी उपस्थित रहे। परिवारजनों ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त