BIG BREAKING: नीमच में पुलिस ने जान जोखिम में डालकर तस्करों का किया पीछा—बड़ी मात्रा में डोडाचूरा जब्त, पर आरोपी यु फदया उठा हुआ फरार,राबड़िया–हरनावदा रोड पर हाई वोल्टेज चेज; स्कॉर्पियो पकड़ी, फर्जी नंबर प्लेट का खेल उजागर होने के संकेत,पढ़े ये खबर
नीमच में पुलिस ने जान जोखिम में डालकर तस्करों का किया पीछा—बड़ी मात्रा में डोडाचूरा जब्त, पर आरोपी यु फदया उठा हुआ
रिपोर्ट: आज़ाद मंसूरी
नीमच जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत चीताखेड़ा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब ढाई क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। यह कार्रवाई राबड़िया–हरनावदा रोड पर की गई, जहां से स्कॉर्पियो वाहन को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, चीताखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया की टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्कॉर्पियो वाहन का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसका वजन करीब ढाई क्विंटल बताया जा रहा है। जब्त स्कॉर्पियो का नंबर RJ 14 UP 3477 बताया जा रहा है, लेकिन मौके से अन्य नंबर प्लेट भी मिली हैं, जिससे वाहन पर फर्जी नंबर के उपयोग की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार तस्कर की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में अधिकृत जानकारी सामने आना बाकी है, लेकिन पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।